फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल जनपद में रहकर विभिन्न आयोजनों में भागीदारी की ऐतिहासिक बाबा नीम करोली धाम गए और वहां माथा नवाकर सर्व मंगल कामना की। राज्यपाल ने कहा कि आध्यात्मिक ऊर्जा के परम स्रोत बाबा नीम करोली महाराज सदैव बनी है वे अक्षय ऊर्जा के धाम है सभी को उनका नियमित पूजन करना चाहिए।
इससे पूर्व राज्यपाल ने फतेहगढ़ स्थित एस बी रोजी पब्लिक स्कूल के 25 में स्थापना दिवस में भागीदारी की और वहां के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया व उनके स्वर्णिम भविष्य कि कामना की।
इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं उनकी अच्छी तरीके से देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी अभिभावकों की और शिक्षकों की होती है। इस क्षेत्र में एस वी रोजी पब्लिक स्कूल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय का प्रबंधन और अध्यापन दोनों ही उत्तम रहे होंगे, तभी यहां के बच्चे काफी मेधावी और उन्होंने उपलब्ध भी प्राप्त की है। खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय का अपना एक अलग महत्व है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान में जिस तरह की शिक्षा की आवश्यकता है उसी तरीके से शिक्षा ग्रहण करेगा। कंप्यूटर एजुकेशन को प्राथमिकता दें। इस मौके पर पिछले वर्षों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद कानपुर रमेश अवस्थी,सांसद मुकेश राजपूत,व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य मनीष मिश्रा, भास्कर दत्त द्विवेदी समेत तमाम गणमान्य नागरिक अध्यापक व शिक्षक गण मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से भेंट कर सम्मानित किया।
बाबा नीम करोली धाम पहुंच हिमांचल के राज्यपाल ने किये दर्शन

