कृषि यंत्रों के लिए ई लॉटरी व आटो लाटरी से हुआ चयन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं के अन्तर्गत की गई कृषि यंत्रों की बुकिंग हेतु ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया गया।
ई-लाटरी की बैठक में विनोद कुमार गौड़, मुख्य विकास अधिकारी, अरविन्द मोहन मिश्र, उप कृषि निदेशक, राघवेन्द्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी,अनिल कुमार मौर्य, प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी, डॉ० महेन्द्र प्रसाद, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, वी०डी० वर्मा, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक एवं श्रीमती ज्योती चौधरी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, समिति में विशेष सदस्य के रूप में नामित प्रगतिशील कृषकों के साथ-साथ बुकिंग कराने वाले कृषक भी उपस्थित रहे।
उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजना के अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य के आधार पर कृषक विकास खण्डवार यंत्र की उपलब्धता के सापेक्ष आवश्यकतानुसार बुकिंग करते हैं। बुकिंग की अवधि 15 दिवस तक होती है। उन्होने बताया कि जनपद में 6 कृषकों के विभिन्न यंत्रों के आवेदन लक्ष्य से कम अथवा बराबर होने पर निदेशालय स्तर से आटो लाटरी के माध्यम से चयन किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकास खण्डवार हुई बुकिंग के आधार पर ई-लाटरी कृषि विभाग के पोर्टल से निकाली गई जिसमें 12 यंत्रों के लिये कुल 122 आवेदन प्राप्त हुये। लॉटरी के माध्यम से रामवीर, श्रीपतिमिश्रा, प्रदीप कुमार ,अनुज कुमार, बलवीर, श्यामा चरण ,प्रमोद कुमार, राजवीर, प्रदीप कुमार निर्मला देवी, रंगीलाल,का चयन किया गया। वहीं लख्मीचंद अवनीश कुमार, संतोष गंगवार अशोक, ईश्वर दयाल योगराज का ऑटो लॉटरी से चेंज किया गया।