फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में अमृतपुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने अपने निवास पर एसआईआर पर विस्तृत चर्चा कर, कार्य को गतिशील बनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
इस अवसर पर उन्होंने नगला हूसा से मोहित अवस्थी एवं मोहित कुमार को समाजवादी पार्टी में शामिल कराते हुए उन्हें प्रारंभिक सदस्यता भी दिलाई। इस अवसर पर मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रहरी आकाश शाक्य एवं उनके साथ पिंटू यादव विधानसभा महासचिव छिबरामऊ, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, अखिल कठेरिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा, अनुराग यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अभय यादव आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।
समाजवादी पार्टी में एसआईआर पर चर्चा

