फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। रेलवे रोड निर्माण न होने से आक्रोशित व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जमकर नारेबाजी की जा रही है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
शहर के रेलवे रोड निर्माण को लेकर न जाने कितनी बार विभिन्न संगठनों के द्वारा आंदोलन और प्रदर्शन किया जा चुके हैं लेकिन उसके बाद भी रेलवे रोड का निर्माण बीरबल की खिचड़ी से कम नहीं जो पक ही नहीं पा रही, व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान इस दौरान हुआ, मॉडल सड़क बनाने के नाम पर कई साल गुजारने के बाद भी नगरपालिका और बिजली विभाग के आपसी तालमेल ठीक ना होने से निर्माण कार्य लटका है। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला के नेतृत्व में तकरीबन दो दर्जन व्यापारी धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी शुरू कर दिए।
जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि रेलवे रोड़ की सड़क निर्माण न होने से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है, जब तक अधिकारियों द्वारा ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान सीता शुक्ला, अंकुर श्रीवास्तव, राजू गौतम, सौरभ शुक्ला सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
रेलवे रोड़ निर्माण ना होने से व्यापारियों में आक्रोश : चौक पर व्यापार मंडल का धरना

