‘‘नुक्कड़ नाटक और एलईडी के माध्यम से की गई प्रस्तुति‘‘
फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आम जनमानस को आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करने तथा त्वरित सहायता प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यूपी-112 द्वारा जिले में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत आवास विकास चौकी पर नुक्कड़ नाटक और एलईडी प्रस्तुति के माध्यम से जनता को डायल-112 की उपयोगिता और इसके कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान यूपी-112 की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया कि आपात स्थिति में किस प्रकार डायल-112 पर कॉल कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। कलाकारों ने नाट्य रूपांतरण के माध्यम से घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटना, चोरी, आगजनी, बीमार व्यक्ति की आकस्मिक तबीयत खराब होने जैसी स्थितियों का जीवंत प्रदर्शन कर यह समझाया कि समय पर 112 मिलने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
यूपी-112 द्वारा जिले में चलाया जा रहा विशेष जन-जागरूकता अभियान

