फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। एशिया की सर्वाधिक राजस्व देने वाली मंडी सातनपुर में आलू की आमद बढ़ने के बाद दामों में भी सुर्खी देखने को मिली। सोमवार को आलू रू 100 के उछाल के साथ बिका।
किसान नेता आलू आढती एंव संगठन के पदाधिकारी अरविंद राजपूत ने बताया कि सोमवार को आलू की आमदनी 5000 रही। इसके साथ ही पुराना आलू 300 से लेकर 400 पैकेट तक आया बिक्री में भी उछाल देखा गया। आलू के दामों में रू 100 का उछाल दिखा। आलू 451 से लेकर 550 रुपए प्रति पैकेट के भाव से भी बिका, वहीं पुराना आलू भी मंडी में बिक रहा है। हालांकि नया आलू आ जाने के बाद अब पुराने आलू को पसंद करने वाले काफी कम रह गए हैं लेकिन फिर भी पुराने आलू की बिक्री हो रही है।
बताते चलें कि फर्रुखाबाद जनपद आलू के उत्पादन में अपना विशेष स्थान रखता है। आलू मंडी की शुरुआत हुए अभी चंद दिन ही बीते हैं कि बड़ी तादाद में आलू की आमदनी शुरू हो गई है और भविष्य में आमदनी और भी बढ़ाने की संभावना है। आलू मंडी में इन दिनों सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। इस मंडी में विभिन्न लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है। आलू की आढ़तों पर इस समय सुबह से लेकर शाम तक भीड़ देखी जा रही हैं।
एशिया की सुप्रसिद्ध आलू मंडी सातन पुर में बढी आमद : दामों में आई सुर्खी

