पुतिन मदद के लिए नहीं, कारोबार के लिए भारत आए हैं : अखिलेश यादव

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लखनऊ में सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा आज डॉलर कहां पहुंच गया है? टैरिफ लग गया है, अगर रशिया के राष्ट्रपति आए हैं तो वह कारोबार करने आए हैं, आपकी मदद नहीं होगी।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुतिन के दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति कारोबार करने आए हैं, आपकी मदद करने नहीं आए हैं। रूस और चीन का रिश्ता बहुत मजबूत है।

एसआईआर पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जब आधार कार्ड में पूरा डॉक्यूमेंटेशन है, उसमें पूरा डेटा है। बैंक खाता, ड्राइविंग लाइसेंस, जमीन की रजिस्ट्री, मेडिकल सुविधा, पासपोर्ट सब कुछ आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है तब आप मतदाता सूची को आधार कार्ड से क्यों नहीं जोड़ रहे? इन्हें जनता को परेशान करना है।”
वहीं कफ सिरप मामले पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा यह जो बनारस में और कई प्रदेशों में फैला हुआ नेटवर्क है, इसमें एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल हैं। दवाई, खांसी के सिरप पर प्रश्न लग रहे हैं। आज बुलडोजर कहां है? उन्होंने कहा कि इस बार जनता इन्हें बुरी तरह हरा देगी, जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे।
बुलडोजर चला है सबसे ज्यादा पीडीए पर, पीडीए समाज के ऊपर सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है, पीड़ित किए गए हैं। वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जब हम वर्ल्ड पॉलिटिक्स में एंटर कर रहे हैं तो हमें यह भी देखना होगा कि हमारा देश कैसे और सुरक्षित हो। बीजेपी वाले संविधान को न मानने वाले लोग हैं, एसआईआर भी एनआरसी का शॉर्टर फॉर्म है।