कन्नौज : बिजली बिल राहत योजना के तहत विभाग ने लगाए दर्ज़नो ग्रामो में कैम्प 

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जानकारी देते हुए बताया है कि “बिजली बिल राहत योजना–2025” के अंतर्गत आज जनपद कन्नौज के विभिन्न ग्रामों एवं मोहल्लों—फरिकापुर, बछज्जापुर, अड्डापुर्वा, धरमपुर, भजुरिया, मोतीपुर्वा, कुरियन, करनपुर, पल्टेपुर्वा, आकिलपुर, हाजीगंज, शिखाना, रसूलाबाद, नेकपुर, ढिपारा, असालताबाद, रसूलपुर, खानपुर चौबे, अम्बेडकरनगर, त्रिलोकापुर, जहांगीरपुर, बसावनपुरवा, सीमांत नगर तथा सराय—में विशेष कैम्पों का सफल आयोजन किया गया।

इन कैम्पों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 571 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही योजना का लाभ प्राप्त करते हुए अपने बकाया बिलों का निस्तारण कराया। आयोजित कैम्पों में उपभोक्ताओं द्वारा कुल ₹25.60 लाख की धनराशि जमा की गई, जिससे योजना के प्रति जनमानस की सकारात्मक प्रतिक्रिया स्पष्ट होती है। कल दिनांक 06-12-2025 को चौरा चांदपुर‚ कूलापुर‚ बरधैया‚ बरूआहार‚ बहोसी‚ नदसिया‚ मौसमपुर मौरारा‚ शिखाना‚ श्यामपुर‚ आसकरनपुरवा‚ बस्ता‚ तिखवा‚ सराय दायमगंज‚ गदनापुर‚ गुगरापुर‚ भूडा‚ राजारामपुर‚  कुसका‚ शाहजहांपुर‚ खोजीपुर‚ कबिरापुर‚  भोजापुर‚ अमोलर तथा नन्दपुर में कैम्प का आयोजन किया जायेगा

विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि योजनांतर्गत कैम्प आगे भी निर्धारित तिथियों पर लगाए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जा सके। विभाग ने जनता से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें।