हिन्दू छात्र-छात्राओं को कर रहे थे सम्बोधित, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) एक इंटर कॉलेज में इस्लाम की शिक्षा देने वाले टीएसआई पर एसपी ने कार्यवाही की है। उन पर धर्म विशेष का प्रचार करने का आरोप लगा था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ।
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आफाक खां द्वारा ठठिया कस्बे में हिन्दू छात्राओं को इस्लाम की शिक्षा देने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी बिनोद कुमार ने ट्रैफिक सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी को एक दिन पहले ही जांच सौंपी थी। सोमवार देर शाम एसपी ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आफाक खां को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
दो दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आफाक खां का दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह ठठिया के एक इंटर कालेज में कार्यक्रम के दौरान हिन्दू छात्र-छात्राओं को इस्लाम की शिक्षा देते हुए नजर आ रहे। उनका कहना था कि अरब में बेटियों को जन्म के समय ही मार दिया जाता था। जिंदा दफन कर दिया जाता था। फिर मोहम्मद साहब आए और उन्होंने इसका विरोध किया। लड़कियों की सुरक्षा के प्रयास किए। उन्होंने लड़कियों को प्रोटेक्शन दिया।
आफाक खां का ये वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू वादी लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया। बजरंग दल के लोगों ने एसपी को पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।

