प्रभु ईशु के जन्म को बच्चों ने क्रिसमस प्ले के माध्यम से दर्शाया

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  शहर के गिरजाघर में इन दिनों क्रिसमस डे के कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को रखा चर्च में संडे स्कूल के बच्चों ने शानदार कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के जन्म को प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पादरी मनोज मसीह ने प्रार्थना करके किया, और चर्च में मौजूद मसीह समाज के लोगों ने ओ मैंने पहले से कह दी मसीह मरियम का जाया है गीत गाकर प्रभु ईशु की आराधना की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग उपस्थित हुए। कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद, बच्चों और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरे पर रौनक और रुमानियत देखने को मिली। बच्चों ने प्रभु ईशु की स्तुति करते हुए दर्शाया कि कैसे स्वर्गदूतों ने गड़रियों को बताया कि उनके लिए एक उधारकर्ता गौशाले में कुंवारी मरियम से जन्मेगा। प्ले में राजा हेरोद की भूमिका भी दर्शाई गई, जिसने जब राजा बालक के जन्म के बारे में सुना, तो उसने अपने आदेश से दो साल से छोटे सभी बच्चों को मार डालने का आदेश दिया। हालांकि, मरियमने गौशाले में राजा बालक को जन्म दिया। कार्यक्रम के समापन पर सेंटा क्लाज ने बच्चों को टॉफी और गिफ्ट्स वितरित किए। इस् अवसर पर पादरी मनोज मसीह सहित कई लोग मौजूद रहे।