जितेंद्र सिंह समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के.के. यादव ने जय नारायण वर्मा रोड निवासी जितेंद्र सिंह को समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद की उपस्थिति में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के.के. यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपना पूर्ण समय एवं ऊर्जा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता बेचे लाल यादव एवं राजपाल यादव भी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।