कन्नौज : बाल विवाह मुक्त भारत के लिए छात्राओं को दिलाई शपथ

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की टीम के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन अशोक इंटर कॉलेज शिवाजी नगर सराय मीरा  किया गया जिसमें जेंडर स्पेशलिस्ट अनुपम के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में जागरूक किया गया। बालिकाओं को बताया गया कि यदि आपके आसपास कोई भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इस अवसर पर  डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर प्रतिमा जेंडर स्पेशलिस्ट अनुपम एवं एमटीएस प्रदीप तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे l डीएमसी प्रतिमा के द्वारा कार्यक्रम के समापन में बाल विवाह न करने हेतु शपथ दिलाई गई।

 इसके उपरांत जेपी शिक्षा सदन सरायमीर में भी कार्यक्रम किया गया। समस्त कार्यक्रम में पंपलेट वितरण भी किए गए