आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन : 93 बेरोजगारों को मिला काम

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) शनिवार को प्रातः राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया।
मेला में 03 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया व रिक्तियां 300 के सापेक्ष मेला में 206 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। मेला में कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 206 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर कुल 93 अभ्यर्थियों का कम्पनियों में चयन किया। जिसमें स्मार्ट मीटर इन्तटालेशन कम्पनी, फर्रुखाबाद-40 जाब, हैवेल्स इण्डिया लि०, गुरुग्राम 28 जाब, आई०टी०सी०/सी०एन०एच० न्यू होलैण्ड लि०, गाजियाबाद-25 अप्रेन्टिसशिप) के लिए चयन किया गया। मेला की व्यवस्था में प्रमुख रूप से नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, सुनील कुमार प्लेसमेन्ट प्रभारी, रंजीत कुमार सुमन अप्रेन्टिस प्रभारी, विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो एंव समस्त स्टॉफ रा०औ०प्र०संस्था उपस्थित रहे।