बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आज राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार एवं प्राचार्य रीतू सिंह के निर्देशन के फलस्वरूप भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष 25 दिसंबर 2024 से 25 दिसंबर 2025 समापन समारोह मनाए जाने के संबंध में आज जनपद स्तरीय अटल जी एवं सुशासन का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं अटल जी की रचित कविताओं पर एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें जनपद कन्नौज से चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय कन्नौज, अविका डिग्री कॉलेज कन्नौज एवं राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज की छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। एसबीएस इंटर कॉलेज, जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरएस पब्लिक इंटर कॉलेज तिर्वा, श्रीमती रमाबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छिबरामऊ, जेडी जनता इंटर कॉलेज छिबरामऊ, भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज छिबरामऊ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज फतेहपुर जसोदा कन्नौज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज कन्नौज, मालती देवी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज तिर्वा कन्नौज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज तिर्वा कन्नौज, कु. योगेंद्र सिंह इंटर कॉलेज छिबरामऊ के छात्र-छात्राओं ने निबंध एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में निबंध प्रतियोगिता में डॉ. नेहा मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर,राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज एवं शोभा सोनकर सहायक अध्यापक, रमाबाई राजकीय बालिका विद्यालय छिबरामऊ कन्नौज रही। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. विष्णुकांत गुप्ता, प्रधानाचार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर जसोदा कन्नौज एवं प्रियंका, प्रवक्ता, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज मकरंद नगर कन्नौज रहे। इसी के साथ एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. शिव सिंह कुशवाहा, प्रवक्ता, सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज कन्नौज एवं कुमार विवेक, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गोवर्धनी कन्नौज रहे। जिन्होंने उत्तम एवं निष्पक्ष मूल्यांकन एवं निर्णायक बिंदुओं पर बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्राओं ने अपने भाषण ने मे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व और कृतित्व बहुत व्यापक था; वे एक प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार और भारतीय राजनीति के एक प्रमुख नेता थे, जिन्होंने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे ‘अजातशत्रु’ के नाम से जाने जाते थे और उनके संवेदनशील, राष्ट्रवादी विचारों ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कृतित्व के रूप में, उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण कराया, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी कई विकास योजनाएं शुरू कीं। छात्राओं ने श्री अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा रचित विभिन्न कविताओं का प्रस्तुतीकरण भी किया जिसमें गीत नया गाता हूं, कदम मिलाकर चलना होगा, मौत से ठन गई आदि प्रमुख रचनाएं प्रस्तुत की गई। भाषण प्रतियोगिता मे राजकीय महाविद्यालय बांगर कन्नौज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नंदनी दुबे प्रथम, स्मृति दुबे द्वितीय एवं चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा काजल सिंह तृतीय स्थान पर रही। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा प्रतिज्ञा प्रथम स्थान पर रही एवं द्वितीय स्थान पर एसबीआई इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र अली हसन रहे एवं आरएस पब्लिक इंटर कॉलेज कक्षा 12 की छात्रा वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में कु. योगेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के 11 वी के छात्र हर्षित दुबे प्रथम मालती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 11वी के छात्र अमित दीप कौर द्वितीय एवं सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के 11वी की छात्रा गरिमा पटेल तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य ने समस्त उपस्थित छात्र छात्राओं को अटल जी के दर्शन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया एवं सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें दी। शैलेन्द्र कुमार हिंदी विभाग अध्यक्ष ने समारोहक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम प्रभारी एवं आयोजक डॉ नेहा मिश्रा ने सभी उपस्थित अतिथिगण, निर्णायक मंडल, प्राचार्य एवं सहयोगी साथियों एवं छात्राओं को सादर धन्यवाद प्रेषित किया। महाविद्यालय से अंबरीन फातिमा, गृह विज्ञान विभाग अध्यक्ष, नूपुर उपाध्याय, अजीत कुमार सिंह एवं किरण ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।