‘‘सपा ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) विगत दिनों डॉक्टरों के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला का नकाब खींचा गया था, उस विवादास्पद इस स्थिति को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उत्तर प्रदेश में मंत्री संजय निषाद ने अभद्र बयान देकर और बढ़ावा दिया, इस बात को लेकर समाजवादी महिला सभा का गुस्सा आज सड़कों पर दिखाई दिया।
उत्तर प्रदेश महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आवाहन पर आज प्रदेश भर में प्रत्येक जिले में महिला सभा द्वारा महिला सम्मान मार्च निकालकर संबंधित जिले के जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई थी। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जिले की सपा महिला सभा की पदाधिकारी महिलाएं ’पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत एवं महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के नेतृत्व में’ सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतरीं एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपा।
संबंधित ज्ञापन में कहा गया है किसी महिला के नकाब को हाथ लगाना सभ्य समाज की सोच नहीं हो सकती महिला सभा की पदाधिकारियों ने मांग की कि उपरोक्त सभी व्यक्तियों को बर्खास्त कर इनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।
इस मौके पर ’जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि’ इतने महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हुए लोग जब इस तरह की बात करेंगे तो महिला सम्मान कहां पर सुरक्षित रह जाएगा। एक तरफ मिशन शक्ति जैसे खोखले नारे के प्रचार प्रसार में सरकार करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा रही है। वहीं दूसरी तरफ महिला सम्मान के नाम पर इस तरह की बातें और कृत्य किए जाते हैं जो निश्चित तौर पर यह प्रदर्शित करता है कि कथनी और करनी में अंतर ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा है।
इस मौके पर ’पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा’ महिला सम्मान के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता मंजूर ही नहीं किया जा सकता। जिस देश में कहा जाता हो कि जहां नारियों की पूजा होती है वहीं देवता निवास करते हैं उस देश में अब यह कैसी धार्मिक सरकार आई है जो महिलाओं की अस्मिता को खिलौना समझ रही है महिला सम्मान को लगातार कुचल रही है।
’महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुलक्षणा सिंह ने कहा’ कि हमें लगता है कि आजकल सत्ता पक्ष में यह होड़ लग गई है कि जो जितना बड़ा व्यभिचारी वह उतना बड़ा भाजपाई, शायद इसी नारे से प्रेरित होकर पूरी भारतीय जनता पार्टी आज महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, आलोक यादव सदस्य जिला पंचायत, उर्मिला राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख बढ़पुर, प्रतिभा यादव प्रदेश सचिव महिला सभा, पूजा कठेरिया महानगर अध्यक्ष महिला सभा, राम देवकी, रत्ना, सीमा, जल देवी, संपदा, पार्वती, धनदेवी, छोटी देवी, किरण, रीवा, फरजाना, जरीना, यासमीन, रानी, मुन्नी बेगम, सीमा, महरूनिशा, अनीता वर्मा, संगीता, रुकमलता आदि सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।
महिला सम्मान से कोई समझौता मंजूर नहीं : उर्मिला राजपूत’
