खेल महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर पूरे जनपद में उत्साह है : सांसद मुकेश राजपूत

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  मंगलवार को फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा में भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की टीमों मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ जिसमें में मंडल अध्यक्षों की टीम ने तीन विकेट से जिला पदाधिकारियों की टीम को पराजित कर दिया।मैच की शुरुआत सांसद मुकेश राजपूत एवं जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की।
क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन होने से पूर्व सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पूरे जनपद में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसका समापन 25 दिसंबर को होगा जनपद के प्रतिभाशाली प्रतिभागी खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया पूरे जनपद में सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में आज जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की टीमों के बीच क्रिकेट मैच आयोजित हुआ है। इस आयोजन के माध्यम से खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा। जिसके लिए भव्य आयोजन किया जाएगा जनपद के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का भी कार्य होगा।
अभियान के संयोजक जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने बताया 14 दिसंबर से आयोजित हुए खेल महोत्सव को 25 दिसंबर को अंतिम रूप दिया जाएगा। खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे आयोजन करके खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रिशिपाल सिसोदिया, शमशाबाद पंचायत पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला मंत्री गोपाल राठौर, पूर्व जिला महामंत्री डॉ प्रभात अवस्थी, अभय कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, जिला मंत्री गोपाल राठौर, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल, कायमगंज नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, अंकित गुप्ता, कायमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, कंपिल मंडल अध्यक्ष निर्मल शाक्य, अनुज राजपूत, धीरेंद्र वर्मा, डॉ उदय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी एवं अन्य सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।