फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में टेबलेट वितरण समारोह एवं फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद सभी आगंतुक अतिथियों का बैज/ब्रांच लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण में संस्था के प्रबंधक अनुराग दुबे ने मंच से सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और तकनीकी संसाधनों से जोड़ना संस्था की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशेष रूप से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया और सामाजिक संदेश दिय। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश राजपूत सांसद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में फतेहचंद वर्मा (जिला अध्यक्ष भाजपा), डॉ. भूदेव राजपूत एवं डॉ. विवेक सक्सेना मौजूद रहे।
अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित कर, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष शिवस्वरूप पाठक, डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे एवं ट्रस्टी अभिषेक मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले सम्माननीय अतिथियों को शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष लालाराम दुबे, कर्मचारी संघ के नेता अखिलेश अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल सदानंद शुक्ला, एडवोकेट रामजी बाजपेई, प्रमोद तिवारी, समाजसेवी शिवओम पांडे, अवनीश शाक्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा भाजपा आदित्य मिश्रा, एशियन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के निदेशक सुरेंद्र पांडे, पूर्व निदेशक सहकारी बैंक अरुण त्रिवेदी, भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, नगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही संस्था के प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव सोमवंशी द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर जोर देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में टेबलेट वितरण कार्यक्रम संम्पन्न

