अमन सूर्यवंशी के नेतृत्व में सपा अंबेडकर वाहिनी निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है : चन्द्रपाल

‘‘सपा अंबेडकर वाहिनी का हुआ संगठन विस्तार, मजबूती पर बल‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) 
समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी वाहिनी के संगठनात्मक विस्तार को आगे बढ़ाते हुए जिला कमेटी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपीं।
इस अवसर पर राहुल सिसोदिया को जिला मीडिया प्रभारी, जसराम सिंह को जिला सचिव, कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के ऋषभ यादव को जिला सचिव तथा शमशाबाद के सलमान अहमद को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा को मजबूत करने और जन-जन तक बाबा साहब अंबेडकर के विचार पहुँचाने का दायित्व सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी ने कहा कि समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी केवल पद बाँटने का संगठन नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, विचार और मेहनत से जुड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि “हम निरंतर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं और संगठन का विस्तार कर रहे हैं। जो लोग ज़मीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं, वही जिम्मेदारी पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि अमन सूर्यवंशी हर कार्यक्रम में अपनी वाहिनी के लोगों को जोड़ते हैं और संगठन को सक्रिय बनाए रखते हैं। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिले में एक मजबूत संगठन के रूप में उभर रही है।