‘‘घोषित किए गए मंडल व जिला अध्यक्ष‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने मंडल तथा जिला अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता के दौरान घोषणा की और इन पदाधिकारी से संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री की सहमत से प्रदीप सक्सेना को कानपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है वही आशीष गुप्ता को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा ने बताया कि जिले का नाम पंचल नगर करने को लेकर संगठन आंदोलन चलाएगा इसके तहत 19 जनवरी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा जाएगा तथा 31 जनवरी को बृहद हस्ताक्षर अभियान आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि सभी जन जिले का नाम परिवर्तित करने के लिए पार्टी का सहयोग करें।
प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने काव्य संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में दौरा किया जाएगा और जिले का नाम परिवर्तित करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने ज्ञापन और हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी करने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि बड़ी तादाद में हस्ताक्षर करें और जिले को अपनी पांचाल संस्कृति से जोड़ते हुए नाम परिवर्तन के लिए आंदोलन में सहभागी बने। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदू समाज पार्टी का बडा ऐलान : जनपद को पांचाल नगर बनाने के लिए छेड़ेंगे मुहिम

