‘‘18 जनवरी को बूथों पर पढ़कर सुनाई जाएगी वोटर लिस्ट‘‘
फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी यों ने बैठक लेकर प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी अधिकारियों ने बताया कि अब भूतों पर 18 जनवरी को ब्लू मतदाता सूचियां पढ़कर सुनाएंगे। इनमेंहोने वाली आपत्तियां और दावों को लिया जाएगा और संबंधित फार्म भरवा कर बोर्ड को घटवाया या बनवाया जाएगा।
बैठक में आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी ,अरूण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रजनी कान्त, उप जिधिकारी साथ ही चन्द्र पाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा,
सुभाष चन्द्र शाक्य, रामरतन सिंह, पूर्व जिला प्रभारी, बहुजन समाज पार्टी,वरूण त्रिपाठी, प्रवक्ता, काग्रेस ,मुकेश गुप्ता, जिला संयोजक, चुनाव, भारतीय जनता पार्टी , सुनील कटियार, जिला मन्त्री, सी०पी०आई० आदि मौजूद रहे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य को अठारह जनवरी को पढ़ कर सुनाया जाएगा। सभी राजनीतिक दल सहयोग करें। लेवल अधिकारियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर सहयोग करना है। अधिकारियों ने नए बोर्ड बनवाने के लिए बा वोट कटवाने या बढ़वाने के लिए अलग-अलग फार्मो व दस्तावेजों का ब्यौरा भी दिया।
एसआईआर : डीएम के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक
