फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी आवास कैम्प कार्यालय में 10 वें वेट्रन्स डे का आयोजन किया गया।
आयोजन में कर्नल रवीन्द्र सिंह (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहगढ़ सहित बीरनारी एवं पूर्वसैनिकों ने भाग लिया। युद्ध में शहीद की पत्नियों (वीरनारी) श्रीमती दयारानी पत्नी शहीद गार्डसमैन हीरालाल, श्रीमती विट्टा देवी पत्नी शहीद हव० जगदीश सिह, श्रीमती सुशीला देवी पत्नी शहीद सिपाही सुखपाल सिह सिह, श्रीमती रिकी देवी पत्नी सिपाही छविनाथ सिंह, सेना मेडल एवार्डीज सूवेदार सुखपाल सिंह, नायक अनूप सिह, को साल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी लोगों को धन्यबाद ज्ञापित करते हुए सहयोग करने की बात कही।
10 वें वेट्रन्स डे का आयोजन : जिलाधिकारी ने शहीदों की वीरांगनाओं को किया सम्मानित
