‘‘पूर्व विधायक महरम सिंह की राजेपुर तिराहे पर प्रतिमा लगवाने का संकल्प‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि के अवसर पर करणी सेना ने बद्री विशाल डिग्री कॉलेज स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा गंगा तट पर बने नए घाट में से एक घाट का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की। इसके साथ ही पूर्व विधायक महरम सिंह की स्मृति में मूर्ति लगवाए जाने हेतु अभियान चलाने का संकल्प लिया।
शहर के बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने महाराणा प्रताप की 430वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण किया। संगठन के संरक्षक दिनेश तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने पूरा जीवन संघर्षों में व्यतीत किया लेकिन वह मुगलों के सामने कभी नहीं झुके,उन्होंने स्वाधीनता सम्मान और स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक बलिदान दिया। उनके जीवन चरित्र को युवाओं को अनुसरण करना चाहिए।
जिला अध्यक्ष मंथन ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सिखाया कि स्वाधीनता से बढ़कर कोई चीज नहीं है। दृढ़ निश्चय से बड़ी से बड़ी शक्ति को हराया जा सकता है। उन्होंने पांचाल घाट पर बनकर तैयार हुए नए घाट में से एक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की। इस मौके पर फर्रुखाबाद के गांधी कहे जाने वाले चार बार विधानसभा में नेतृत्व कर चुके पूर्व विधायक महरम सिंह की मूर्ति राजेपुर तिराहा पर लगाए जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विक्की ठाकुर; अखिलेश तोमर; राहुल सोमवंशी;अर्पण राणा; मनोज सिंह गौर; उदय चौहान; शिवम् सिंह; सिप्पू ठाकुर; भूपेंद्र सिंह; हिमांशु सोमवंशी,वैभव सोमवंशी आदि मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर करणी सेना ने किया नमन

