फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सोमवार को पांडवेश्वर नाथ शिवालय रेलवे रोड से फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ संत बाबा राजेश जी महाराज ने ऋषि आश्रम पांचालघाट ने आचार्य प्रदीपनारायण शुक्ल द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान में स्वतः प्रयास कर हस्ताक्षर करने लिए स्वयं आएं और अन्य लोगों को भी लाएं। जिससे इस विषय पर मताधिक्य दिख सके और गुलामी का प्रतीक हमारे जनपद से धोया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि फर्रुखाबाद का नाम यहाँ के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के हिसाब से पांचालनगर होना अति आवश्यक है। अभियान को चलाकर गुलामी का प्रतीक नाम बदलबाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्र, जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता एडवोकेट, रोहन कश्यप, दिलीप शर्मा, शशिकांत पाराशर, सोहन शुक्ला, आदित्य मिश्रा, कौशल गुप्ता, सौरभ शाक्य, प्रिंस पाठक, आलोक मिश्रा, दीपक मिश्रा, विजय कटियार, शिवांग बाजपेई आदि उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर करने के लिए हस्ताक्षर अभियान

