फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किये जाने पर पर आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आतिशबाजी छुड़ाकर व मिष्ठान वितरण किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष एक सामान्य परिवार में जन्मे हुआ व्यक्ति को बनाया गया है। भाजपा के संगठन में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी संगठन स्तर पर बड़े दायित्वों का निर्वहन कर सकता है। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में एक नए युग की शुरुआत हुई है जहां पर एक 45 वर्ष की आयु का कार्यकर्ता देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के प्रतिष्ठित पद पर निर्वाचित हुआ है। जनपद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, डॉ उदय प्रताप सिंह, धीरेंद्र वर्मा सभासद, डब्बू अग्निहोत्री, वीर बहादुर पाल, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई, सागर गुप्ता, अमन कटिहार, रामकिशन दीक्षित, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, अभय कठेरिया, लव कनौजिया, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झूम उठे भाजपाई : आतिशबाजी छुटाकर मनाई खुशी

