कन्नौज : जिलाधिकारी समेत सभी ने दी राष्ट्रपिता समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शहीदों के आदर्शों, सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) देवेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी  नवनीता राय सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।