फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भाजपा विधानसभा सदर एवं कायमगंज में केंद्रीय बजट चौपाल का आयोजन हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने केंद्रीय बजट की खूबियां बताईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने की एवं संचालन जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया।
सदर विधानसभा की बजट चौपाल का आयोजन आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 2026 का केंद्रीय बजट सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में प्रत्येक वर्ग व्यापारी महिलाओं एवं गरीबों के लिए बनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार ने आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला बजट बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। बजट से नौकरी पेशा, मध्यम वर्ग, किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए व्यापक आर्थिक लाभ देने वाला बजट होगा।
केंद्रीय बजट में गांव गरीब किसान युवा और महिलाओं की सशक्तिकरण के साथ-साथ तकनीकी रोजगार सृजन और विकास परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखकर इस बजट को बनाने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार निरंतर कई वर्षों से भारत को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण और रक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। विश्व की आर्थिक मंदी के कारण भी बजट में आम नागरिकों के जन कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा 2026 के केंद्रीय बजट आने के बाद जनपद के चारों विधानसभाओं में बजट पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं व्यापारी वर्ग से संबंधित लोगों एवं प्रबुद्ध जनों तक बजट की पूरी जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम में आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, फर्रुखाबाद नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल, फर्रुखाबाद नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, बढ़पुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत, फतेहगढ़ मंडल महामंत्री सुमित कटियार आदि मौजूद रहे।
भाजपा की बजट चौपाल में सांसद मुकेश राजपूत ने बताई केंद्रीय बजट की खूबियां
