लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र 2026-27 का आगाज सोमवार को हो गया। पहले दिन राजयपाल आनंदी पटेल के अभिभाषण के दौरान सपा और कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया।
नारे लिखी तख्तियां लेकर सदन पहुंचे सपा विधायक जाहिद बेग
बजट सत्र शुरू होने से पहले से ही सपा और कांग्रस सदस्यों का प्रदर्शन शुरू हो गया था। सपा और कांग्रेस ने एसआईआर में फॉर्म 7 के दुरुपयोग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा विधायक जाहिद बेग नारे लिखी तख्तियां लेकर सदन पहुंचे और लगातार नारेबाजी की।
इन मुद्दों पर किया प्रदर्शन
सपा विधायकों ने यूपी विधानसभा में वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़, एसआईआर, किसानों की बदहाली, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।
यूपी बजट सत्र : सपा विधायकों ने किया जमकर हंगामा

