SIR में फर्जीवाड़े की शिकायत को लेकर सपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) निर्वाचन आयोग द्वारा चल रही मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में पिछले दिनों विधानसभा भोजपुर के भड़ौसा में सपा नेताओं ने भारी संख्या में फर्जी तरीके से भरे गए फॉर्म 7 को लेकर आज जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से मुलाकात कर ज्ञापन/शिकायती पत्र सौंपा। पार्टी के जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि सौंपे गए शिकायती पत्र में पार्टी ने मांग की है कि फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करके जीवित मतदाताओं के वोट काटने के लिए फॉर्म 7 भरकर BLO को दिए जा रहे हैं, लोकतंत्र में यह कार्य बहुत ही निंदनीय है भारत के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना लोकतंत्र पर सीधा-सीधा प्रहार है जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से समाजवादी पार्टी ने मांग की है इस पूरी प्रक्रिया में जो भी सरकारी अथवा गैर सरकारी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और कोशिश की जाए कोई मतदाता मताधिकार से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी महोदय ने पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया है यह उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता से जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, सदस्य जिला पंचायत नरेंद्र सिंह शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता जेपी वर्मा, प्रधान एवं जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा शिवम यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी अनुराग यादव, जिला सचिव नीलम सिंह चौहान, विकास कुमार आदि पदाधिकारी, तथा बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।