भाकियू का 72 घंटे का धरना प्रदर्शन : अब 12 फरवरी को मुख्यालय पर जुटेंगे किसान

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  ब्लॉक बढ़पुर के अंतर्गत लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित हो रहे ग्रामों में बैठकें कीं। नीबलपुर,आमिलपुर,रामपुर ढपर पुर, भोपत नगला और नेकपुरखुर्द में हुईं। जिनमें किसानों को जानकारी दी गई कि अब जिला मुख्यालय पर 72 घंटे का धरना प्रदर्शन 14 के बजाए 12 फरवरी को होगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह बदलाव राष्ट्रीय आवाहन पर किया गया है। अमेरिका भारत कृषि समझौते के विरोध में मुख्यालय पर होने वाला धरना प्रदर्शन बीच में जोड़ दिया गया है। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि राष्ट्रीय आवाहन पर धरना प्रदर्शन अमेरिका भारत कृषि समझौते के विरोध में किसान जिला मुख्यालय पर 12 फरवरी को करेगा। जिसके बाद सभी किसान अपने खेत पर जाकर मेरा खेत मेरा अधिकार के तहत अमेरिका भारत कृषि समझौता एक सफेद कागज पर लिखकर जलाएगा। यह धरना प्रदर्शन पहले 14 फरवरी को होना था जिसको राष्ट्रीय आवाहन पर इसको बदला गया। इस अवसर पर जिला महासचिव अभय यादव,युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,जिला सचिव पुजारी कटियार आमिलपुर प्रधान रविंद्र शाक्य,देवराज यादव, ईशवर दयाल राजपूत, हिमांशु राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान प्रत्येक ग्राम में उपस्थित रहे।