कन्नौज : वार्षिक क्रीड़ा समारोह में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने दिखाया दम

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में प्राचार्य  रीतू सिंह के संरक्षण एवं निर्देशन में 13वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के द्वारा हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में महाविद्यालय की प्राचार्य का स्वागत क्रीड़ा प्रभारी डॉ प्रेम प्रकाश यादव द्वारा पुष्पगुच्छ एवं क्रीडा सह प्रभारी डॉ नेहा मिश्रा द्वारा अंग वस्त्र (शॉल) के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। प्राचार्य द्वारा खेलकूद के नियम, शपथ व अनुमति उद्घोषणा के पश्चात खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रारंभ किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.पी पी यादव द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। खेल प्रतिस्पर्धाओं में कैरम, हूला हूप, रस्सी कूद, नींबू चम्मच रेस,100 मीटर दौड़,भाला फेंक/ प्रक्षेपण, स्लो साइकिल रेस, गोला फेक /प्रक्षेपण, म्यूजिकल चेयर रेस, डिस्कस थ्रो /चक्का फेंक मे छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिताओं में अंबरीन फातिमा, शैलेंद्र कुमार एवं डॉ नेहा मिश्रा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। खेलकूद की व्यवस्था में डॉ नेहा मिश्रा, श्रीमतीअम्बरीन फातिमा, शैलेन्द्र कुमार एवं अजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता हूलाहुप मे प्रथम स्थान पर राधा बी ए तृतीय वर्ष , द्वितीय स्थान पर सेजल बी ए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर अंजली बी ए द्वितीय वर्ष रही। प्रतियोगिता नींबू चम्मच रेस में प्रथम स्थान पर मधु पाल बी ए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर अंजू प्रजापति बी. ए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर मंजू प्रजापति बी ए प्रथम वर्ष रही। खेल प्रतियोगिता रस्सी कूद में प्रथम स्थान पर देवांगी बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर जय शंखवार बी ए द्वितीय वर्ष, एवं तृतीय स्थान पर विजेता बी ए प्रथम वर्ष रही। तत्पश्चात कैरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान पर निकिता बी ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर वैष्णवी बी ए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर अंशिका बी ए द्वितीय वर्ष रही। इसके उपरांत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर देवांगी पाल द्वितीय स्थान पर मंजू प्रजापति बीए प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पर सेजल बी ए प्रथम वर्ष रही।  डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मधु पाल बी ए तृतीय वर्ष अंजू प्रजापति द्वितीय स्थान पर और तृतीय स्थान पर सीता बी ए तृतीय वर्ष रही। म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम स्थान पर विजेता द्वितीय स्थान पर अंजलि तृतीय स्थान पर अंजू प्रजापति रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजू द्वितीय स्थान पर सेजल व तृतीय स्थान पर प्रियंका रहे। स्लो साइकिल रेस में प्रथम स्थान पर मधु पाल द्वितीय स्थान पर अंजू प्रजापति व तृतीय स्थान पर सेजल रही। गोला फेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजू प्रजापति द्वितीय स्थान पर मंजू प्रजापति व तृतीय स्थान पर मधु पाल रहे। कार्यक्रम के समापन सत्र में प्राचार्य द्वारा सभी विजेता प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया इसी के साथ प्राचार्य ने चैंपियंस ट्रॉफी में बी ए तृतीय वर्ष की मधु पाल के नाम की घोषणा की। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पी पी यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं खेल को प्रतियोगिताओं की व्यवस्था शैलेंद्र कुमार एवं डॉ. नेहा मिश्रा द्वारा की गई।