क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष पद पर प्रदीप की दुबारा ताजपोशी

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। शनिवार को लाल गेट रेट गंज स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के सभापति एवं उपसभापति के चुनाव संपन्न हुए।
भाजपा ने सभापति पद पर पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया सभापति पद पर प्रदीप कुमार पुत्र ललित प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपसभापति पद पर नंदकिशोर पुत्र ब्रजराज किशोर एवं प्रतिनिधि पद हेतु कृष्ण दत्त,अमित कुमार,अशोक कुमार कटियार एवं कशिश निर्वाचित हुए हैं। इस नामांकन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, मीरा सिंह, ममता सक्सेना, अभिषेक बाजपेई, संतोष राजपूत, विकास पांडे, पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।