पीडीए आंदोलन की बुनियाद हैं शिवदयाल चौरसिया के विचार

फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोहिया पुरम आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर विचारों के धनी पूर्व राज्यसभा सांसद स्व शिवदयाल चौरसिया की जयंती पर एक गोष्ठी आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि आज जब देश की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति का ढांचा लगभग तबाह होने की स्थिति में आ गया है तब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने पीडीए आंदोलन खड़ा करके डॉ0 राम मनोहर लोहिया, बाबा साहब अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम, शिवदयाल चौरसिया, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा इत्यादि तमाम महापुरुष जो समता और समानता की लड़ाई लड़ते-लड़ते इस दुनियां को अलविदा कह गए हैं उनके अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए ही ये आंदोलन खड़ा किया है इसकी बुनियाद ही इन महापुरुषों के विचार हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय में सदर विधानसभा के बूथ संख्या 13 शमशेर नगर के बीएलए महिमाचंद्र राजपूत जिनकी 8 बीघा जमीन सूदखोरों ने हड़प ली, उनके उत्पीड़न से त्रस्त होकर महिमाचंद्र राजपूत ने अपनी जान दे दी, उनकी आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शिवम पटेल, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, जिला सचिव विनीत परमार, जिला सचिव शिवशंकर शर्मा, रजत कठेरिया, विपिन कुमार पाल, गौरव शेखर, राजन शर्मा, सत्येंद्र प्रताप सिंह, हेमंत दुबे, अनुराग यादव, अर्चित शर्मा, सुमित कश्यप, राजा मिश्रा, अमन तिवारी, प्रशांत सिंह, सुधीर यादव आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।