कन्नौज : खडिनी के मैरिज लान में सामूहिक विवाह संपन्न, 101 जोड़ो ने पहनी वरमाला

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत एवं मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में किरन मैरिज लाॅन खड़िनी, सौरिख में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 101 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें 04 जोड़े मुस्लिम समुदाय के रहे।

इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के मांगलिक क्षणों में पधारे हुये सभी वर-वधुओं को आर्शीवाद एवं शुभकामनाऐं देते हुये कहा कि हम आभार व्यक्त करते हैं कि इस योजना को आप लोगो ने बहुत ही अच्छे भाव से स्वीकार किया, यही योजना की सफलता है। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेे वर-वधू को वैवाहिक जीवन की बधाई एवं आर्शीवाद देते हुए आये हुये अतिथियों को आभार व्यक्त किया। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत कुल रूपये 100000/- की धनरााशि व्यय की जाती है जिसमें रूपये 60000/- कन्या के खाते में एवं रूपये 25000/- की उपहार सामग्री (यथा वर-वधू हेतु वस्त्र, आभूषण-चांदी की पायल, बिछिया, स्टील डिनरसेट, प्रेशर कुकर, कढाई, ट्राली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूलकेज, आयरन प्रेस, गददे इत्यादि) प्रदान किये जाते हैं। शेष धनराशि रूपये 15000/- प्रति जोड़ा विवाह की व्यवस्था में व्यय किया जाता है।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एंव जनप्रतिनिधियों के साथ ही वर-वधू के पारिवारिक जन उपस्थित थे।