शान्ति और अहिंसा के महान पथ प्रदर्शक थे सम्राट अशोक : चंद्रपाल

‘‘सपा ने मनाई जयंती’’
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  समाजवादी पार्टी के जिला संगठन द्वारा लकूला रोड मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद अपने आपको बदला और शांति एवं अहिंसा के महान पथ प्रदर्शक के रूप में खुद को स्थापित किया। सम्राट अशोक ने लगभग पूरे भारतीय उप महाद्वीप पर एक विकासशील राजा के रूप में शासन किया।
इसके साथ ही प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा एवं कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक शाक्य, जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा शिवम यादव, जिला सचिव विनीत परमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजेंद्र पाल, अजब सिंह शाक्य, सुमित शाक्य, इंद्रेश यादव, धीरज राजपूत, शिवम दिवाकर, डॉ0 धर्वेंद्र कुशवाह, अंकज यादव, शीलू खां, अरविंद शर्मा, कौशलेंद्र यादव आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।