फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग आरंभ किया। आज जहानगंज मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिविर दरियावगंज स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने प्रथम सत्र को संबोधित किया।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी शिव महेश द्विवेदी ने कहा भाजपा संगठन में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। इसी कार्य पद्धति से भाजपा अन्य दलों से अलग है। जहां पर संगठन में नए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति एवं पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया जाता है। लगातार सीखने आत्ममंथन करने व जन सेवा हेतु सदैव समर्पित रहने के साथ ही सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों पर समय-समय पर अपेक्षित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है। भाजपा संगठन की कार्य पद्धति में सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गण सदैव सेवा भावी होते हैं। भाजपा संगठन में पद का अर्थ केवल सेवा भाव है। यही कारण है कि भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों के निर्माण में जनता और राष्ट्र सेवा का भाव सदैव प्रमुख होता है। कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इस प्रशिक्षण वर्ग से सीख लेने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा प्रशिक्षण वर्ग हमारे विशिष्ट कार्य पद्धति का हिस्सा है। समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग निरंतर होते रहे हैं। जनसंघ से लेकर अब तक पार्टी की यात्रा पर मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को दिया जाता है। हर पदाधिकारी अपने को कार्यकर्ता मानकर कार्य करें क्योंकि पद कभी स्थाई नहीं होता है। संगठन में निरंतर बदलाव होते रहते हैं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन में कार्य करने का अवसर मिलता रहता है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा मैं सांसद से पहले एक कार्यकर्ता हूं। प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए भारत को विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक कार्यकर्ता थे। सेवा भाव रखते हुए आज वह सर्वोच्च पद पर रहकर वह जनकल्याण का कार्य कर रहे हैं। जिला मंत्री अभिषेक बाजपेई ने कहा पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। आज सरकार के द्वारा विभिन्न जनकल्याण के कार्य किया जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को इन कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड,़ मंडल अध्यक्ष अनुज कटियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद कटियार, शैलेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 : भाजपा का मंडलों का प्रशिक्षण वर्ग आरंभ

