आमदनी घटने से आलू कीमतों में 50 रुपये प्रति कुंतल का उछाल

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सातनपुर मंडी में आलू की आमदनी कम रहने के चलते बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। कारोबारियों के अनुसार दामों में करीब 50 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे किसानों और व्यापारियों में हलचल रही।
मंडी में आलू के विभिन्न ग्रेडों के भाव इस प्रकार रहे-गड्ड व निबल छट्ठा 251 से 351 रुपये प्रति कुंतल, सामान्य छट्ठा 351 से 421 रुपये प्रति कुंतल और सुपर छट्ठा 421 से 501 रुपये प्रति कुंतल बिका। इसके अलावा 3797 वैरायटी का आलू 551 से 621 रुपये, चिप्सोना 601 से 621 रुपये तथा हाइलैंड आलू 601 से 731 रुपये प्रति कुंतल के बीच अधिकांशतः बिकता नजर आया। व्यापारियों के मुताबिक मंडी में कुल आमदनी लगभग 45 से 50 मोटर के बीच रही, जो पिछले दिनों की तुलना में कम मानी जा रही है। वहीं, बिकवाली का रुख संतोषजनक रहा और ज्यादातर माल आसानी से खप गया। मंडी के जानकारों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में आमदनी इसी तरह सीमित रही तो आलू के दामों में और मजबूती देखने को मिल सकती है।