कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सम्पन्न होगी उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सम्पन्न करायी जाये होमगार्ड परीक्षा

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।   जिलाधिकारी  आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एंव पारदर्शिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रशासनिक अधिकारी द्वारा एक नोडल अधिकारी, प्रत्येक केन्द्र हेतु एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एक केन्द्र व्यवस्थापक, दो सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, दो परीक्षा सहायक प्रथम व द्वितीय, प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक, तथा प्रत्येक चार परीक्षा कक्षों पर एक सहयोगी कक्ष निरीक्षकों आदि की नियुक्ति की जायेगी । 

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय परीक्षा के दौरान 08 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम एवं द्वितीय पाली में 2208 परीक्षार्थियों प्रतिभाग करेगें। होमगार्ड परीक्षा तीन दिवस 25 व 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली का समय प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपरान्हन 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक रहेगा। केन्द्र प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगें कि परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश का समय प्रथम पाली में 8ः30 से 09ः30 एवं द्वितीय पाली में 01ः30 से 02ः30 बजे तक रहेगा। प्रथम पाली में प्रातः 09ः30 बजे और द्वितीय पाली में अपरान्ह 02ः30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।  

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न करायी जायेगी। कक्ष निरीक्षक की मानीटरिंग बहुत महत्वपूर्ण होगी। कक्ष निरीक्षकों को अच्छे से प्रशिक्षित किया जाये। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एंव पारदर्शिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु व्यापक रणनीति के तहत कार्य करें। कहा कि जिसको जो दायित्व सौपा गया हैं वह उसका भलिभांती पालन करें। परीक्षा कक्ष का सीटिंग प्लान दो प्रतियों में तैयार की जाएं, जिसमंे केवल सीटों का अनुक्रमांक अंकित हो। केन्द्र के बाहर रोल नम्बर और रूम नम्बर की सूची चस्पा करना हैं। परीक्षा प्रारम्भ होने से 02ः30 घण्टे पूर्व सीटिंग प्लान की पहली प्रति अभ्यर्थियों के उपयोगार्थ कमरे के दरवाजे पर चस्पा की जाये। बोर्ड द्वारा अधिकृत व्यक्तियों (स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र प्रभारी (पुलिस) एंव केन्द्र प्रभारी (परीक्षा संचालक) को छोड़कर परीक्षा कार्य में लगे समस्त स्टाफ के मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस को जमा करा लिया जायेगा।

इस मौके पर गोपनीय सामग्रियों के रख रखाव के संबंध में विधिवत जानकारी दी गईं। संघन जांच के समय चश्मा में डिजिटल कैमरे के पहचान के संबंध में विधि बताई गई । बताया गया कि कान में ईयरिंग डिवाइस तो नहीं लगा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए संघन जांच कर प्रवेश दिया जाए। कहा कि कण्ट्रोल रूम एंव स्ट्रांग रूम को अलग-अलग बनाया जाये।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि हर क्षण सतर्क रहकर कार्य करना हैं। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा सम्पन्न करायी जायेगी। उन्होनें कहा कि सुरक्षा कार्यदाई संस्था का कार्य बहुत ही संवेदनशील हैं। इसलिये सभी लोग सतर्क होकर कार्य करे। वर्जित सामग्री परीक्षा केन्द्र पर नहीं पहुंचनी चाहिए। प्रवेश द्वार पर ही संघन जांच में देख ली जाएं। उन्होंने कहा है कि जिम्मेदार अधिकारी सतर्क, मुस्तैद होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  देवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उपजिलाधिकारी सदर वैशाली, जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।