जनपद की चारों सीटें जीतकर यूपी में पीडीए की सरकार बने तभी हमारे बाबूजी का सपना साकार होगा : राजीव शाक्य

‘‘सपा सरकार के जनहित के कामो को जनता के बीच जाकर बताएं तो भी इन झूठ बोलने बालों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे: चंद्रपाल’’
फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जिला संगठन की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामसनेही यादव एड0 ने किया। इस दौरान भाजपा बसपा छोडकर कई ने सपा की सदस्यता ग्रंहण की।
बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहते हुए जनहित के जो काम किए हैं, सिर्फ उन कार्यों को भी यदि हम जनता के बीच जाकर बताने लगें तो भी इन झूठ बोलने बालों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि भाजपा के लोग प्रशासन के कंधे पर सवार होकर गुंडई करते हैं, मेरा दावा है कि जिस दिन आप लोग मुड़कर खड़े हो जाओगे उस दिन ये गुंडे दुम दबाकर भाग जाएंगे। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एंव सदर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी राजीव शाक्य ने कहा कि हम सब मिलकर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जनपद की चारों सीटें जीतकर यूपी में अखिलेश यादव के नेत्रत्व में पीडीए की सरकार बनाएं तभी हमारे बाबूजी स्व लालबहादुर शाक्य जी का सपना पूरा होगा। वरिष्ठ नेता डॉ0 जे.पी. वर्मा ने कहा संगठन की ताकत अनंत होती है, संगठन जिसे चाहे उसे जिता सकता है और जिसे चाहे उसे हरा सकता है संगठन को बाईपास करके कोई कुछ नहीं कर सकता। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि पीडीए आंदोलन का कारवां अब आंधी में बदल चुका है, 2027 में विरोधियों के तम्बू हवा में उड़ जाएंगे।
इस मौके पर प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता, भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सुमित शाक्य,नगर अध्यक्ष कमालगंज बिल्लू श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राकेश दिवाकर (राका), अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह भोला यादव, कायमगंज विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, जिला सचिव धीरज मिश्रा, जिला सचिव विनीत परमार, जिला सचिव नौशाद अहमद सभासद, जिला सचिव निजाम अंसारी, मुदस्सिर खां सभासद, जिला सचिव शिवशंकर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी अशोक अंबेडकर, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बंटी यादव, जिला महासचिव अल्पसंख्यक जुल्फिकार अब्बास जैदी, अरविंद कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव सयुस जितेंद्र सिंह यादव सिरौली, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, जिला सचिव आकिल खां, सह मीडिया प्रभारी रवि यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विमल प्रताप चौहान, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा आशीष शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सयुस समरदीप सिंह (टीटू), जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड इजहार खां, प्रमोद कुमार यादव प्रधान, उदयभान सिंह पाल प्रधान, अरवेश चतुर्वेदी सदस्य जिला कमेटी आदि अन्य सैकड़ों पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।