भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास पहुंचे सीएम योगी : प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतीक यादव के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। सीएम ने प्रतीक के पार्थीव शरीर पर पुष्प अर्पति कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा के अन्य नेता मौके पर मौजूद रहें।
आप को बता दें कि बुधवार सुबह करीब छह बजे प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हाट भी रुक चुका था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि प्रतीक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि फेफड़ों में भारी मात्रा में रक्त के थक्के जमने के कारण हृदय-श्वसन गति रुक गई। पूरे हृदय, फेफड़ों में जमा रक्त के थक्कों को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में संरक्षित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर चोट के जो निशान मिले हैं वह मौके पहले के हैं। फिलहाल मौत प्रतीक की मौत से यादव परिवार एंव राजनीति में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर किया जाएगा।