पोस्टमार्टम के बाद आवास पहुंचा प्रतीक यादव का शव: आवास पर मौजूद है अखिलेश सहित पूरा यादव परिवार

लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। केजीएमयू में पोस्टमार्ट के बाद उनके लखनऊ आवास पर लाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल होगा। हालांकि उनके आवास पर समर्थक और बीजेपी नेताओं की भारी भीड़ लगी हुई है। सीएम योगी भी प्रतीक यादव के घर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, धमेंद्र यादव, डिंपल यादव सहित पूरा यादव परिवार आवास पर मौजूद है। इस घटना से परिवारो के अन्य सदस्य भावुक हैं।
38 वर्ष की आयु में प्रतीक का निधन
आप को बता दें कि प्रतीक यादव का आज सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे। अखिलेश यादव ने प्रतीक के निधन पर शोक व्यक्त किया और मामले की जांच कराए जाने के बारे में पूछने पर कहा कि परिवार जो फैसला करेगा, उसी के अनुरूप काम किया जाएगा।