सपा का जन जागरण अभियान : पीडीए कोई नारा नहीं बल्कि आंदोलन

फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी ने भोजपुर विधानसभा के बझेरा मलिक पट्टी, कतरौली पट्टी, खेरे नगला, तलैया नगला, पैगूपुर, ककरिया आदि गांव में पीडीए जन जागरण एवं सदस्यता अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व डा.जेपी. वर्मा ने किया।
डा. वर्मा ने कहा, भाजपा सरकार किसी भी वर्ग के लिए हित में नहीं है। जहां किसान आज अपनी उपज का वाजिब मूल्य नहीं पाने से परेशान है, वहीं युवा वर्ग इस सरकार की पेपर लीक पॉलिसी से तंग आ चुका है। समाज के हर वर्ग में निराशा है। सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने में लगी है। धर्म और जाति में भेद करना ही सत्ताधारी दल का एकमात्र काम रह गया है। ऐसे समय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने जो पीडीए का नारा दिया है वो सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि अब एक आंदोलन का आकार ले चुका है। यह आंदोलन आंधी बनकर आने वाले 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अहंकार का पतन करेगा।
इस दौरान लाल सिंह लोधी, लालाराम वर्मा, राकेश दुबे, हरपाल सिंह बाथम, जबर सिंह कठेरिया, कमलेश कठेरिया, अखिलेश सक्सेना, विपिन राजपूत एड0, अतुल सिंह राजपूत एड0, गौरव राजपूत, मुन्नालाल बाथम, विश्राम सिंह राजपूत, हरिदास लोधी अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।