कन्नौज : मितव्ययिता का संदेश डीएम पैदल पहुंचे घर से कलेक्ट्रेट

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा मितव्ययिता, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के आह्वान के क्रम में आज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल पहुंचकर सादगी, अनुशासन और उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश दिया।

जिलाधिकारी की यह पहल न केवल शासन की मंशा के अनुरूप है, बल्कि यह जनसामान्य एवं प्रशासनिक तंत्र के लिए भी एक अनुकरणीय प्रेरणा है। इस कदम से यह संदेश गया कि सीमित संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।