सीएमओ का औचक निरीक्षण,व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को अभिनेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, महिला प्रसूति वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और कई खामियों पर नाराजगी जताई।
महिला प्रसूति वार्ड में कूलर और पंखे बंद मिलने पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कर्मचारियों को तत्काल इन्हें चालू कराने के निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी पाए जाने पर भी सीएमओ ने असंतोष जताया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।