अच्छी पहल : भाजपा नेता गौरव चौधरी ने हिमाचल की वादियों में रचाई शादी, मोनिका यादव संग लिए सात फेरे

‘‘दोनो कोे मिल रही हैं बधाईयां: परिजनों,रिश्तेदारों,शुभचितंकों में खुशी की लहर’’
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। मेरठ से भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी 28 मई को हुई, जबकि 29 मई को दोनों ने अपनी शादी का ऐलान किया। दोनों की शादी हिमाचल के सोलन जिले के खूबसूरत रिसॉर्ट में हुई। इस शादी में केवल उनके करीबी मित्र शामिल हुए।
यह भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और मोनिका यादव दोनों की ही दूसरी शादी है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने जर्मन में अपना पहला विवाह किया था। जब वे भारत लौटे तो उनका तलाक हो गया। इसी तरह मोनिका यादव का भी पहला विवाह कुछ समय बाद टूट गया था। दोनों ने आपसी सहमति से एक साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। शादी के बाद दोनो कोे बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं परिजनों,रिश्तेदारों,शुभचितंकों में खुशी की लहर है।