राष्ट्र एवं समाज हित में कार्यों के लिए सूरज चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । राष्ट्र एवं समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को लेकर फर्रुखाबाद निवासी सूरज चौहान जिलाध्यक्ष रालौद ( प्रदेश अध्यक्ष अखण्ड भारत सेवा दल ) को उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को लेकर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
सम्मान प्राप्त होने पर सूरज चौहान ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक प्रशस्ति पत्र नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने कहा कि वह आगे भी राष्ट्र हित, समाज हित और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।