कन्नौज: खाद्य सुरक्षा टीम ने चाय वाले को हड़का कर जबरन वसूल लिए 2200 रुपये

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सिकंदरपुर कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सिकंदरपुर नगर पंचायत में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर एक गरीब चाय वाले से ₹2200 की अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित का आरोप है कि अधिकारियों ने जेल भेजने की धमकी देकर घर का राशन खरीदने के लिए रखे पैसे जबरन ले लिए। नगर में चर्चा है कि सैंपल लेने के नाम पर विभाग द्वारा अन्य दुकानदारों से भी मोटी रकम वसूली गई है।

विरोध करने पर अब अधिकारी पीड़ित को डरा-धमकाकर अपनी सफाई में सिफारिश करवा रहे हैं।

इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार उठ रही है।