फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के आखिरी दिन के लिए जनपद फर्रूखाबाद में बनाए गए परीक्षा केंद्रो पर परीक्षार्थियों के द्वारा परीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के रहन,े भोजन, चाय नाश्ते आदि की निशुल्क व्यवस्था फर्रूखाबाद विकास मंच ने कर रखी है। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को विसंबर दयाल धर्मशाला,हिंदी भवन,दुर्गा मंदिर, सिंधी धर्मशाला आदि जगहों पर रुकवाया जा रहा है।
फर्रूखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि 10 जून को भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है और परीक्षा देने के लिए आज सर्वाधिक भीड़ आ रही है क्योंकि जो छात्र एवं छात्राएं यहां पर रह कर गए, उन लोगों ने अपने परिचितों को बताया कि वहां पर सब व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। इस वजह से आज बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं आ रहे हैं। यह हम सब लोगों के लिए बहुत खुशी का विषय है कि हम लोगों की मेहनत सफल हो रही है। आज लगभग 700 से अधिक परीक्षार्थी हम लोगों के द्वारा बनाए गए स्थान पर ढहराये गए हैं। इनकी सारी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी भी प्रकार की इनको परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरी टीम विशेष ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक छात्र ललितपुर की तरफ से आए हैं। इसके अलावा उरई, जालौन, कानपुर देहात, हरदोई के भी परीक्षार्थी आए हुए हैं। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों ने यहां की व्यवस्थाओं को देखकर बहुत खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी व्यवस्था हमने कहीं नहीं देखी है जहां पर बिना किसी स्वार्थ के इस प्रकार की व्यवस्था की गई है। घर जैसा वातावरण, घर जैसा खाना आदि मिल रहा है इसके लिए हम बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं। ऐसी व्यवस्था अगर सब जगह होने लगे तो हम सब छात्रों को बहुत सुविधा हो जाएगी।
परमार्थ संस्थान केशव भान साध के द्वारा जो छात्र बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन से धर्मशाला तक आए। उनके लिए उन्होंने ई-रिक्शा की व्यवस्था निशुल्क की थी उसका भी लाभ बहुत से परीक्षार्थियों ने उठाया। पिछले चार दिनों से लगातार दिन रात मेहनत करने वाले अपने सभी साथियों का फर्रूखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था। किसी भी छात्र को कोई परेशानी नहीं हुई और इतनी बड़ी संख्या में लोगों के रोकने के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। यह बहुत बड़ी बात है।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्याम बाबू वर्मा, सुनील बाजपेई, मुकेश सक्सेना,कोमल पांडे जिला महामंत्री अतराष्ट्रीय हिंदू परिषद, प्रिंस शुक्ला,निशित दुबे उर्फ नीशू पूर्व सभासद, ओम निवास पाठक, आशुतोष त्रिपाठी, शिवांग बाजपेई, राम जी मिश्रा, लकी गुप्ता ,नीरज गुप्ता , आलोक दुबे भरे, दिलीप भारद्वाज, आयुष सक्सेना, आशू मिश्रा,रईस नवाब, हाजी शादाब, राजीव वर्मा, अराफात खान, शमशाद खान मुन्नी, अनंत राम श्रीवास्तव, कुलदीप दीक्षित, मोहित खन्ना, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।
अच्छी पहल : फर्रूखाबाद विकास मंच ने की पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों की रहने आदि की निशुल्क व्यवस्था