कन्नौज: निजी अस्पताल पर गलत मेडिकल रिपोर्ट और आर्थिक शोषण का आरोप, 

डीएम से शिकायत सीएमओ को जाँच सौंपी गयी

बृजेश चतुर्वेदी

 कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। जिले में एक गभीर मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल पर गलत मेडिकल रिपोर्ट देने आर्थिक शोषण करने और मरीज़ की जान से खिलवाड़ करने के आरोप लगे हैं। पीडित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की जाग की है।

मामला कन्नौज स्थित लगाया हॉस्पिटल, पाल चौराहा का है। शिकायतकर्मा जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके पिता के इलाज के दौरान अस्पताल में हेपेटाइटिम-बी की जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट अस्पताल द्वारा निगेटिव बताई गई। परिजनों का कहना है कि लाखों रूपये खर्च करने और महंगी दवाइया लेने के बावजूद मरीज़ की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में हैलट अस्पताल कानपुर, एसजीपीजीआई लखनऊ और जिला चिकित्सालय कन्नौज में कराई गई जांच में  हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव पाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गलत रिपोर्ट के कारण समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका।

शिकायतकर्ता ने अस्पताल प्रशासन, सम्बंधित चिकित्सक और लैब संचालक पर इलाज के नाम पर अत्यधिक धन वसूलने तया शिकायत करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में एफआईआर दर्ज कराने, अस्पताल के पंजीकरण की जांच करने और क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

पीड़ित ने आर्थिक, मानसिक और शारीरिक क्षति की भरपाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के अलावा आदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे।

फिलहाल पूरे मामले में जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच सौंपी है।

वहीं सीएमओ डर. अशोक चंद्रा ने बताया की मामला संज्ञान में आया है शिकायत की उछ स्तरीय जाँच की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।