फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। आज दिनांक 15 जून 2026 को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( स्वस्थ आयु के लिए योग ) के प्रथम दिवस पर प्रातःकाल मां भागीरथी के पावन तट,पांचाल घाट पर ,कैलाश सेवा संस्थान के आचार्य श्री प्रदीप नारायण जी एवं योग प्रशिक्षक श्रीमती मैना देवी द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास करवाया गया जिसमें कुल लाभार्थी 25 रहे। तत्पश्चात राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार,ब्लॉक राजेपुर ,पर होम्योपैथिक उपचार हेतु आए हुए समस्त रोगियों,परिजनोंएवम अन्य उपस्थित ग्रामवासियों को नियमित योग/ व्यायाम करने हेतु जागरूक किया एवं उनको रोगानुसार संबंधित योगाभ्यास करवाया गया ,जिसमें कुल लाभार्थी 64 रहे। यह जानकारी डॉ सुरेंद्र सिंह प्रभारी चित्साधिकारी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार फर्रूखाबाद ने दी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों में कराया गया योगाभ्यास

