चुनावी बादल गरजते ही शहर में लगने लगे ठंडे पानी के वाटर कूलर

फर्रुखाबाद (आवाज न्यूज़)। नगर पालिका क्षेत्र में कई वर्षों से ठंडे पानी के वाटर कूलर खराब और कंडम स्थिति में पड़े हुए थे। इस मुद्दे को लेकर आवाज न्यूज़ द्वारा समय-समय पर कई समाचार प्रकाशित किए गए, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।अब वर्ष 2027 के चुनाव नजदीक आते ही नगर पालिका अध्यक्ष के पति एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। शहर में नए वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं और इस संबंध में बयानबाजी भी तेज हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक उपेक्षित पड़े वाटर कूलरों की सुध चुनावी माहौल बनने के बाद ली जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पालिका अध्यक्ष के पति आगामी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इसी वजह से जनता को साधने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी के वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं।हालांकि, यह तो आने वाला समय बताएगा कि यह पहल जनसेवा की भावना से की जा रही है या फिर चुनावी तैयारियों का हिस्सा है। फिलहाल शहरवासियों को गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की सुविधा मिलने लगी है।